चौकी पर पथराव करने वाले 11 बवाली गिरफ्तार प्राइवेट, गनर भी शामिल
गाजियाबाद,07जुलाई। लोनी बॉर्डर थाना की सेवा धाम चौकी पर हमला करने तथा पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करने में मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा कायम कराया है बाकी फरार आरोपी की तलाश कर रही हैं एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने गुरुवार को बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान वे झगड़े को लेकर मोनू शर्मा नाम के व्यक्ति ने थाना लोनी बॉर्डर ने तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन इसके बावजूद मोनू शर्मा पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने लगा और अपने साथियों के साथ मिलकर वह सेवा धाम चौकी पर बैठ गया। उसके बाद उन्होंने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों के पास लाइसेंसी हथियार भी थे और उन्होंने उन्ही हथियारों से हवाई फायरिंग भी की। इस पूरे मामले में कानून का उल्लंघन करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोनू धाम सेवा धाम निवासी मोनू शर्मा, प्रदीप कुमार ,सुभाष नगर नंद ग्राम निवासी रामपाल सिंह, कैलाश नाथ(प्राइवेट गनर), शामली निवासी उमाकांत, कृष्ण बिहार निवासी प्रदीप, शंकर, मुकुट, रामकुमार व दुर्गेश है।
उन्होंने बताया कि अभी यह भी जानकारी की जा रही है। कि पथराव करने वालों में जो लोग लाइसेंसी हथियार लेकर आए थे। वह कौन-कौन हैं ?