मोतिहारी पुलिस के विशेष अभियान में 135 गिरफ्तार
मोतिहारी,13नवंबर। एसपी डॉ.कुमार आशीष के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाये गये विशेष अभियान में 135 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।
जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत 12 व 13 नवंबर की मध्य रात्रि में 06 घंटे तक अवैध शराब का निर्माण, परिवहन, बिक्री,भंडारण,तस्करी की रोकथाम राष्ट्रीय राजकीय राजमार्ग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में अपराध निवारण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें कुल 135 लोगों को गिरफ्तार किया गया।जिसमें 06 व्यक्ति बलात्कार, 02 व्यक्ति अनुसूचित जाति/जनजाति संबंधित कांड एवं 18 व्यक्ति मद्यनिषेध कांड के आरोपी हैं।
चलाए गए विशेष अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान कुल 27 व्यक्तियों से विधिवत चालान काटा गया है। इस विशेष अभियान में कुल 48 लीटर शराब भी बरामद किया गया।बताया गया कि मोतिहारी पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के सर्जिकल और स्विफ्ट विशेष अभियान अपराध नियंत्रण और निवारण के साथ-साथ लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलायी जा रही है।