भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई ने भाजपा की जीत पर खुशी मनाई–
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चुनावों में बजा डंका
राई। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल बजा कर लड्डू बाटे और बधाई दी। कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचे और खुशी मनाई। जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई ने कहा कि भाजपा के विरोध में पूरे विपक्ष ने जोर लगाकर हराने की कौशिक की लेकिन मतदाताओं ने उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड में विकासात्मक नीतियों को पसंद किया है और भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाई।
पुनीत त्यागी ने कहा कि चुनाव परिणाम से मतदाताओं ने संदेश दिया कि उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ को मोहर लगाते हुए कमल पर मोहर लगाई। उत्तर प्रदेश की बड़ी जीत ने केंद्र में 2024 की जीत का रास्ता साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों व सोच का परिणाम है कि चुनाव परिणाम में भाजपा का डंका बजा है। इस अवसर पर उनके साथ मंडल महामंत्री वेदपाल शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष सुंदर जठेड़ी, जिला सहसंयोजक प्रदीप आंतिल, बूथ प्रमुख राकेश, जोनी सरोहा, नरेश पांचाल, युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष प्रवेश शर्मा आदि मौजूद थे।