हरियाणा
सुसराल में पति ने पत्नी की पिटाई के बाद जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
गन्नौर। गांधी नगर में अपने मायके आई महिला का पति मारपीट के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में महिला अनु ने बताया कि 28 जुलाई को उसका पति खरखौदा से आया। उस दौरान वह अपने मायके में गांधी नगर आई थी। आते ही उसने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी।