राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता हरजिन्दर कौर को 40 लाख देगी पंजाब सरकार
मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्धता दोहराई
चंडीगढ़, 2 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बर्मिंघम (यू.के.) में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर हरजिन्दर कौर के लिए 40 लाख रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया।
मंगलवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने हरजिन्दर कौर को बधाई देते हुए कहा कि नाभा के नजदीकी गांव मैहस की उभरती खिलाड़ी ने इस विलक्षण प्राप्ति के साथ मुल्क का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की खेल नीति के अनुसार उसे 40 लाख रुपये का नकद इनाम देगी। भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की कि हरजिंदर कौर की यह गौरवमयी प्राप्ति अन्य खिलाड़ियों खास कर लड़कियों को खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने और देश का नाम चमकाने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए वचनबद्ध है और इन खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर हौसला बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में खेल परम्परा को फिर सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। भगवंत मान ने कहा कि खेल राज्य के नौजवानों को नशे की बीमारी से दूर करने के लिए उनकी असंख्य ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की तरफ बरतने के लिए केंद्र के तौर पर काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शैक्षिक संस्थाओं में विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण की प्रक्रिया के तौर पर खेल को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ व्यक्ति की समूची शख्सियत का विकास करती हैं बल्कि उनमें आत्म- अनुशासन और खेल भावना जैसे लीडरशिप वाले गुणों के प्रेक्षक बना कर समाज के आदर्श नागरिक बनाती हैं।