महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
-अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा ने की जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत
-राष्टï्र प्रेम के इस यज्ञ में प्रत्येक नागरिक अवश्य डाले अपनी आहूति-अतिरिक्त उपायुक्त शर्मा
– कार्यक्रम के तहत सभी आंगवाड़ी केन्द्रों पर फहराया जाएगा तिरंगा झंडा
सोनीपत, 03 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति प्रेरित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसकी शुरूआत बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी वर्कर लोगों को घर-घर जाकर हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगी और सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा ने लोगों का आह्वïान किया कि राष्टï्र प्रेम के इस यज्ञ में प्रत्येक नागरिक अपनी आहूति अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि राष्टï्र गौरव के सम्मान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग ले एवं राष्ट्र की संस्कृति और सम्मान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं। इस अभियान के तहत हम मिलकर पूरे विश्व को अखंड भारत का संदेश देने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर सीडीपीओ गीता गहलावत, कृष्णा, निर्मला, सुशीला, सतवंती, सुपरवाईजर प्रवीण, सविता, अंजू, अनीता, सुशीला, सुनीता, ममता, पूजा, प्रीति, स्वीटि, सीमा आदि मौजूद रही।