नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, नवयुवक सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
ट्रस्ट के पदाधिकारी चेयरमैन अरूण त्यागी व पार्षद दिनेश अधलखा का स्वागत करते व प्रधान राजेश जैन व अन्य ज्योत जलाकर शुभारम्भ करते हुए।
– ट्रस्ट प्रधान राजेश जैन व सचिव अनिल जैन ने ज्योत जलाकर किया शुभारम्भ
गन्नौर। श्री नवयुवक सेवा ट्रस्ट नई अनाज मंडी द्वारा प्रथम भव्य जन्माष्टमी महोत्सव पुरानी अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में दिल्ली से आए मशहुर गायक आकाश, भानू, प्रदीप व श्रीधाम वृन्दावन से मुरली मनोहर जोशी ने भगवान कृष्ण के भजनों से वातावरण को भक्तिमय मनाया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक का केन्द्र मीरा जी की रचना, माखन चोर लीला, कलिया नाग की लीला, गोर्वधन पर्वत की लीला, राधा मिलन की लीला, महाराज की लीला, कंस अत्याचार लीला, जन्म लीला, सत्यमभामा लीला रही। कार्यक्रम में पहुंचने नगरपालिका चैयरमैन अरूण त्यागी का ट्रस्ट के प्रधान राजेश जैन, सचिव अनिल कौशिक, कोषाध्यक्ष सतीश बसंल, सहसचिव नीरज त्यागी, पुनीत जैन, आशीष गोयल आदि ने बूके देकर स्वागत किया। महोत्सव की शुरूआत ट्रस्ट के प्रधान राजेश जैन ने अन्य सदस्यों के सहयोग से की। श्रीधाम वृन्दावन से मुरली मनोहर जोशी ने ज्यों ही रात 12 बजे कान्हा का जन्म हुआ शंख व घंटों की गूंज ने वातावरण में भक्ति का रस घोल दिया। भक्तिमय गीतों से आकाश गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर पार्षद दिनेश अधलखा, सतपाल शर्मा, पार्षद वरूण जैन, पार्षद शिवानी जैन, गौरव जैन राजेश शर्मा, समाजसेवी सुरेश बत्रा, कमल जैन, दिनेश जैन, अमित गोयल, सन्नी जैन, नरेश मित्तल, भाजपा नेता विकास त्यागी के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे। उधर गन्नौर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर घर और मंदिरों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। सभी जगह आधी रात में कान्हा के जन्म पर खूब उत्सव मनाया गया। चारों ओर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के स्वर गूंज उठे। कान्हा के जन्म के बाद शहद, घी, दही, दूध, गंगाजल आदि से उनकी मूर्ति को स्रान कराया गया। भगवान को आकर्षक परिधान पहनाकर भोग स्वरूप तुलसी, चरणामृत और 56 भोग अर्पित किए गए। व्रतधारियों ने कान्हा की पूजा-अर्चना कर व्रत खोला।