इविवि : राजभाषा महोत्सव पर हुई सुलेख प्रतियोगिता
प्रयागराज, 06 सितम्बर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजभाषा अनुभाग ने राजभाषा महोत्सव पर कर्मचारियों को लिखने के लिए प्रेरित किया है। इविवि राजभाषा महोत्सव जो 2 से 30 सितम्बर के मध्य आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को आज सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मंगलवार को इविवि में तृतीय श्रेणी एवं एमटीएस कार्मिकों के लिए सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जब कम्प्यूटर पर कार्य करने वाले हाथों ने लिखना आरम्भ किया तो स्कूल के दिनों को यादें ताजा हो गईं। इविवि की पीआरओ डॉ जया कपूर ने बताया कि राजभाषा महोत्सव 2022 के अंतर्गत कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं।
राजभाषा अनुभाग के अधिकारी हरिओम कुमार ने कहा कि आजकल देखा जाय तो कम्प्यूटर का दौर है। कार्यालयीन कार्य कम्प्यूटर से किये जा रहे हैं। जिससे व्यक्ति का लिखना छूट गया है। एक दौर था कि लोग हाथों से लिखकर पत्र प्रेषित करते थे, एक दूसरे को शुभकामनाएं देते थे तथा लिखने के लिये विभिन्न रंगों की कलमों का प्रयोग करते थे।