यमुनानगर: प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप मे मनाएगी भाजपा
यमुनानगर,14 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के रूप में आयोजित कार्यक्रमों को किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर की इकाई की बुधवार को ऑनलाइन वर्चुअल बैठक हुई।
भाजपा बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और भाजपा जिला संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के उपलक्षय में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला भर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरणों का विवरण किया जाएगा। कोविड-19 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का सेवा कार्य किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं के बधाई देते हुए पत्रक भेंट किए जाएंगे। भाजपा के 13 मंडलों के हर बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। सभी मंडलों के बूथ स्तर पर 2 दिन का स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा। जल ही जीवन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए सभी मंडलों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।