हरियाणा

कैथल: 28 सितंबर के बाद शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट: दुष्यंत चौटाला

25HREG301 कैथल: 28 सितंबर के बाद शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट: दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने किया ताऊ देवीलाल की 11 फीट उंची प्रतिमा का अनावरण

कैथल,25 सितंबर। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट को 28 सितंबर के बाद शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। यह उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस कार्य के लिए वे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले थे। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यह उपहार उन्हें चौधरी देवी लाल की जयंंती पर दिया है। यह बात उन्होंने यहां पत्रकार वार्ता में कही। उनके साथ जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला भी थे।

दुष्यंत चौटाला और डा. अजय चौटाला ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ मिलकर पहले सेक्टर-20 में सवा 11 फीट की ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद आरकेएम पैलेस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। दुष्यंत ने कहा कि कैथल के इस पार्क का नाम ताऊ देवीलाल के नाम से था, लेकिन मूर्ति की कमी थी। इसकी सबसे ज्यादा खुशी डा. अजय सिंह चौटाला को हो रही है। उनका सपना है कि प्रदेश के सभी जिलों में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा हो ताकि वहां के लोग यह जान सकें कि देश की उन्नति में देवीलाल का कितना योगदान रहा है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक अमरजीत ढांडा, विधायक रामकरण काला, नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker