यूट्यूब पर मची विनोद यादव के देवी गीतों की धूम
मुंबई, 01 अक्टूबर। भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव नवरात्रि में एक से बढ़कर एक गीत लेकर आ रहे हैं। इस सांग्स में विनोद ने अभिनय के साथ-साथ इन सभी सांग्स को गाया है। इसका नतीजा ये निकला है कि एक नए सिंगर के गाने भी यूट्यूब पर लाखों की संख्या में व्यूज हासिल कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर-सिंगर विनोद यादव के कई गाने यूट्यूब पर बज रहे हैं, लेकिन जिस देवी गीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है वो है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज सांग ‘सारा जग खुश होक झुमतारे हो’।
रत्नाकर कुमार की कंपनी ने विनोद का ये सांग रिलीज किया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिला रहा है। जहां खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के सांग कंपनी रिलीज करती है। उसी कंपनी से विनोद के ‘सारा जग खुश होक झुमतारे हो’ देवी गीत को अब तक 2 लाख 67 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वही विंडो यादव एंटरटेनमेंट ऑफिशियल से रिलीज ‘भैरों की दुलारी’ 1 लाख 30 हजार और ‘मईया जी सरनवा दे दी ना’ को 1 लाख पचास हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। विनोद के ये तीनों देवी हालिया रिलीज सांग हैं। इन सभी देवी गीतों को विनोद यादव और पलक पांडेय ने साथ मिलकर गाया है। वहीं इनका लेखन और संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया हैं।आपको बता दें हाल ही में विनोद यादव ने गायकी के क्षेत्र में कदम रखा है और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला रहा है।