गीता की हत्या का आरोपित अश्वनी गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर
गन्नौर: लल्हेड़ी गांव में गीता की हत्या के मामले में एक आरोपित को बड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अश्वनी लल्हेड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित अश्वनी को मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी देते हुए बड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि लल्हेड़ी गांव के राजेश के अनुसार उनका प्लाट को लेकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ विवाद चल रहा था। पशु बांधने के दौरान प्लाट को लेकर उनका रमेश, जयश्री, अश्वनी, पवन व रिंकू से झगड़ा हो गया और उन्होंने राजेश के परिवार पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी गीता के पर भी अश्वनी ने कस्सी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी गीता के पेट में चोट लगने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने गीता के पति राजेश के ब्यान लेकर लल्हेड़ी गांव के रमेश व उसकी पत्नी जयश्री, बेटे अश्वनी, पवन और पुत्रवधु रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित अश्वनी को गिरफ्तार कर उसे अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। जल्द ही बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।