देश को सबसे ज्यादा शिक्षक देता है चौधरी चरण सिंह विवि : डॉ. सोमेंद्र तोमर
मेरठ, 03 नवम्बर। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विवि देश का ऐसा विवि है जो सबसे ज्यादा शिक्षक बनाता है। कानून का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व है। लोगों का सबसे ज्यादा रूझान न्यायपालिका की ओर है। हिन्दुस्तान विश्व का युवा राष्ट्र है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व में हर जगह भारत का सम्मान है जो हमारे लिए गर्व की बात है। योगी जी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश राज्य 44 क्षेत्रों में सबसे आगे है। सरकार ने इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुुए र्स्माट फोन का वितरण किया है।
चौधरी चरण सिंह विवि के विधि अध्ययन संस्थान में गुरुवार को आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनुशासित परिश्रम के परिणाम अच्छे होते है। युवाओं को राजनिति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा बीए-एलएलबी दशम सेमेस्टर के 45 छात्र-छात्राओं को र्स्माट फोन वितरित किए।
विवि के चीफ प्रोक्टर प्रो. वीरपाल सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों पर बधाई दी तथा विधि के छात्रों को डाटा विज्ञान में रूचि लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधि के छात्रों को र्स्माट फोन के सदुपयोग करने एवं दुरूप्रयोग ना करने की राय दी। विधि के विभिन्न आयामों में भविष्य बनाने के लिए कहा। साथ ही साथ बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रो. रूप नारायण ने बच्चों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं को परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. वाई विमला ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए विधि के छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन व निष्ठा के साथ परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विधि अध्ययन संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने बीए-एलएलबी के नवागुन्तक छात्रों एवं अंतिम वर्ष के छात्रों को संस्थान की विशेषताओं एवं उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रो. नीलू जैन, प्रो. अनिल मलिक, प्रो. अनुज कुमार, डॉ. नीरज सिंघल, डॉ. योगेंद्र तौमर, अनिल यादव, धीरेंद्र कुमार, डॉ. कुसुमा वती, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. धनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।