मानव सृष्टि की संरचना भगवान ब्रह्मा ने मनु एवं शतरूपा से किया : समाहिता
गन्नौर। श्रीशिव मन्दिर सनातन धर्म सभा गन्नौर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी। समाजसेवी अरूण त्यागी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भागवत पुराण, ब्यास महाराज व कृष्ण भगवान का पूजन कर शुभारम्भ करवाया। इससे पूर्व निगम पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत त्यागी का कथा वाचनक समाहिता महाराज से स्मृति चिन्ह लेकर सम्मान प्राप्त किया। संगीतमय भागवत कथा वाचक वृंद्वावन निवासी समाहिता महाराज ने मानव सृष्टि की उत्पत्ति के संबंध में लोगों को बताया गया। उन्होंने बताया कि मानव सृष्टि की संरचना भगवान ब्रह्मा ने मनु एवं शतरूपा से किया। उन्होंने अपने संगीतमय भागवत कथा से सबको मंत्रमुग्ध कर भक्तिमय कर दिया। भक्त श्रोताजन झूम झूम कर नृत्य करने लगे। श्रीमद् भागवत कथा के नरसिंह अवतार का वर्णन किया गया जिसमें भक्त प्रहलाद की अटल भक्ति का श्रवण कर श्रोता जन भाव विभोर हो उठे। कथा में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।