कार्यकर्ता गांव- गांव में जाकर किसानों को करेंगे संगठित, स्थापना दिवस पर लिया संकल्प
– भारतीय किसान संघ ने मशरूम अनुसंधान संस्थान में मनाया स्थापना दिवस
किसान संघ के स्थापना दिवस पर मौजूद संघ के पदाधिकारी।
राई। भारतीय किसान संघ का 43 वां स्थापना दिवस मशरूम अनुसंधान संस्थान में संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिक्कारा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य सविता मोर, सह जिला कार्यवाह ललित, जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया, जिला महामंत्री संजू खेवड़ा, शमशेर, ताहर सिंह, तरूण त्यागी, भारत भूषण, प्रवीन, तरूण प्रताप त्यागी आदि ने संबोधित किया। स्थापना दिवस पर निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जागृत करते हुए संगठित करने का काम करेंगे। सविता मोर ने कहा कि स्थापना के समय से ही भारतीय किसान संघ कृषि उत्पादों के लाभकारी मूल्य की मांग करता आ रहा है। किसानों को अन्य फैक्टरी उत्पादों की तरह लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। फिर न कोई किसान आत्महत्या करने को विवश होगा, न ही किसी माफी की किसानों को आवश्यकता होगी। इस दौरान बैठक में गत वर्ष किये गए किसान हित के कार्यो की समीक्षा की गई। आगामी समय मे अधिक कार्य करने का संकल्प दिलाया।
—