हरियाणा

हरियाणा के निकायों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी आप: गुप्ता

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता प्रत्याशी सुनीता वाल्मीकि व कार्यकर्ताओं से मिलते हुए।

गन्नौर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के निकायों में भ्रष्टाचार चरम पर है और उनकी पार्टी इसी मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी। जनता आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को नगर निकाय में जिता कर प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संदेश देगी। सुशील गुप्ता शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता सतीश राज देशवाल के साथ आम आदमी पार्टी से नगर पालिका चेयरमैन पद की प्रत्याशी सुनीता वाल्मीकि के नामांकन करने से पहले उनके आवास पहुंचे थे। सुशील गुप्ता ने कहा कि गन्नौर की जनता सुनीता बाल्मीकि को नगरपालिका चेयरमैन बना कर भ्रष्टाचार पर चोट करेगी और शहर के विकास को नया आयाम देंगी। इस मौके पर महेंद्र छिक्कारा, रणबीर छिक्कारा, सरोज बाला भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker