हरियाणा
छेड़खानी की घटना में संलिप्त आरोपित गिरफ्तार
गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने छेड़खानी की घटना में संलिप्त एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित सुरेश गांव सरढाना का रहने वाला है। थाना गन्नौर क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि सुरेश निवासी गांव सरढाना ने उसके साथ छेड़खानी की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी कविता ने कार्रवाई करते हुए आरोपित सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।