उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान में जो नियम और परंपरा है उसका पालन करें कार्यकर्ता: राजीव राय

बलिया, 09 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मुख में राम बगल में छूरी वाले लोग हैं। आरोप लगाया कि भाजपा अपराधियों की संरक्षण करती है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राय अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा नौ अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घरों में तिरंगा फहराये जाने के लिए किए गए आह्वान को लेकर प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

राजीव राय ने सपा कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि यह ध्यान रहे कि तिरंगा का सम्मान हमेशा होता रहे। तिरंगे के सम्मान में जो नियम और परंपरा है उसका पालन भी होता रहे। कहा कि पार्टी की नीतियों में विश्वास रखने वाले लोग इस तिरंगे झंडे को बागियों की भूमि बलिया के हर घर पर तिरंगा शोभायमान करें तो बेहतर होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, राजमंगल यादव, सुशील पाण्डेय कान्हजी, चंद्रशेखर सिंह, वंशीधर यादव, रामेश्वर पासवान आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानी के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। साथ ही तिरंगा झंडा देकर झंडे के मान और सम्मान के संबंध में जागृत भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बचाने की कार्य करती आई है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा से राजनीति में शुचिता के पक्षधर रहे हैं। आज देश का लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाएं चंद लोगों के हाथों का खिलौना बनी हुई है। जिसके खिलाफ समाजवादियों को मुखर होना पड़ेगा।

कार्यक्रम के संयोजक लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र सेनानी के रूप में जो सम्मान हमें समाज में मिल रहा है, वह सम्मान दिलाने वाली समाजवादी पार्टी और इसके संरक्षक मुलायम सिंह यादव हैं। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने सामाजवादी पार्टी की सदस्यता लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजमंगल यादव ने किया तथा इस अवसर पर श्री कामेश्वर सिंह, राघव सिंह, निशू श्रीवास्तव, गीता शरण सिंह, अनिल राय, लक्ष्मण गुप्ता, राजन कनौजिया व शकील लोहिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker