हरियाणा

अदालत परिसर में एडिशनल सीनियर व जूनियर डिविजन जज ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण

एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन गन्नौर सोनिया श्योकंद व सिविल जज जूनियर डिविजन गन्नौर पुनीत लिम्बा ध्वजारोह करते हुए।


गन्नौर। बार एसोसिएशन द्वारा अदालत परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन गन्नौर सोनिया श्योकंद व सिविल जज जूनियर डिविजन गन्नौर पुनीत लिम्बा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर बार प्रधान एडवोकेट गौरव त्यागी ने एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन गन्नौर सोनिया श्योकंद व सिविल जज जूनियर डिविजन गन्नौर पुनीत लिम्बा का बूके देकर स्वागत किया। ध्वजारोण के बाद संबोधित करते हुए एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन गन्नौर सोनिया श्योकंद ने कहा कि कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला।
सिविल जज जूनियर डिविजन गन्नौर पुनीत लिम्बा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। बार प्रधान गौरव त्यागी ने सभी वकीलों का आभार व्यक्त किया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker