उत्तर प्रदेश

जीत के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय के कर्मचारियों से की मुलाकात

-पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं के लिए मुख्यमंत्री आवास पर दिया लंच

-शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों से मिल चुके हैं योगी आदित्यनाथ

लखनऊ

। उप्र में प्रचंड जीत के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोगों का मिलने का सिलसिला जारी है। पार्टी के जीते विधायकों, संगठन के नेताओं के अलावा वह पत्रकारों से भी मिल रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की है। इससे पहले वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी कर्मचारियों से मुलाकात कर चुके हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सरकार आने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने चाहने वालों से मिल रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर काम करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्हें उपहार स्वरूप मिठाइयां भी भेंट की। पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई। दोपहर में मुख्यमंत्री आवास पर भोज का भी आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति, केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक उतारने का ही कमाल है, सत्ताधारी दल की जबरदस्त वापसी हुई है। इस चुनाव में भाजपा को करीब 42 फीसदी वोट मिले हैं। इससे भाजपा गठबंधन के खाते में 273 सीटें गयीं। जबकि समाजवादी पार्टी 32 फीसदी वोट के साथ 111 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। 18वीं विधानसभा में भी समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker