हरियाणा
विधायक को अखिल भारतीय जोगी योगी नाथ उपाध्याय सेवा संगठन ने रखी अपनी मांगे
– विधायक निर्मल चौधरी का संगठन के सदस्यों ने किया स्वागत
विधायक निर्मल चौधरी का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह छतहेरा स्वागत करते हुए।
गन्नौर। अखिल भारतीय जोगी योगी नाथ उपाध्याय सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह छतहेरा के साथ संगठन के सदस्यों ने विधायक निर्मल चौधरी के आवास पर पगड़ी व माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया। प्रदेशाध्यक्ष ने विधायक को अपनी मांगों को लेकर अवगत करवाया। विधायक ने समाज के लोगों को उनकी मांग के समाधान का आश्वाशन दिया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार दीवान,प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष राकेश उर्फ मोनी ,युवा जिला प्रधान सोनू,हल्का प्रधान लहणा सिंह, उपप्रधान रामकिशन बुरा,बुधराम भगत, सचिन जिला मीडिया प्रभारी के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।