हरियाणा

3 माह से वेतन न मिलने से नाराज पैट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू की

— कर्मचारियों का आरोप, तीन माह से नही मिला उन्हें वेतन 

पैट्रोल पम्प के कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठे हुए। 

गन्नौर। जी टी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी द्वारा पैट्रोल पम्प व सीएनजी पम्प के कर्मचारियों को करीब चार माह से वेतन न मिलने पर नाराज पैट्रोल व सीएनजी डालने वाले कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल की। जब कंपनी के अधिकारियों को हडताल का पता चला तो उन्होंने कर्मचारियों को सुबह ही वेतन देने का आश्वाशन देकर हड़ातल बंद करने के लिए कहा लेकिन कर्मचारियों ने मना कर दिया। दोपहर बाद कर्मचारियों ने कंपनी के उच्च अधिकारियों के आश्वाशन के बाद कार्य शुरू किया। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का नेतृत्व अजय ने किया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार उन्हें वेतन नही दे रहा है। इसी तरह पहले भी 4 माह का वेतन काफी लेट मिला था। अब उन्हें तीन माह से वेतन नही मिल रहा है। जिस कारण उनके सामने घर परिवार को चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि इस हाल में वे अपने परिवार का कैसे गुजारा करे। कर्मचारी अजीत, राकेश, लक्ष्मण, विक्रम, विनोद ने बताया कि जब वे हर महीने काम करते है तो उन्हें वेतन भी हर महीने मिलना चाहिए। पूरा महीना काम करने के बाद उनके बच्चे भी वेतन का इंतजार करते है। उनकी भी स्कूल की फीस देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वे जब तक हड़ताल करते रहेगें जब तक उन्हें हर माह समय पर वेतन नही मिलेगा। हड़ताल को लेकर जब कंपनी के कर्मचारियों से बात करनी चाही तो सम्र्पक नही सका। 

कंपनी से 8 महीने से नही मिले पैसे, 4 माह का अपने पास से दिया : ठेकेदार

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों की जिम्मेदारी देख रहे ठेकेदार पवन चौहान ने बताया कि कंपनी की तरफ से उन्हें वेतन के लिए पैसे मिले 8 माह हो गए है। पहले भी कर्मचारियों का वेतन उन्होंने अपने पास से दिया था। अब घर से कब तक वेतन दे। कंपनी से हर माह कर्मचारियों के वेतन के पैसे मिले तो उन्हें हर महीने वेतन दे दिया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker