हरियाणा

द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित होते ही झूम उठे भाजपाई
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर मनाया जश्न

 सोनीपत,  21 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
शहर के सेक्टर-15 में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा गर्ग के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने ढोल व नगाड़ा बजाकर, एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
रेखा गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश का जनजाति समाज आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भाजपा आदिवासियों के विकास और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए समर्पित है। भाजपा के दिल में जनजाति समाज बसता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का अलग राज्य दिया, वहीं पहली बार नरेंद्र मोदी कैबिनेट में 8 आदिवासी मंत्री बनाए गए हैं। अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। भाजपा के जींद जिला विस्तारक सुशील बाल्याण ने कहा कि
बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति
प्रत्याशी बनाकर पहले ही एक नया संदेश दिया है। उनके राष्ट्रपति बनने से देश एक नए रास्ते पर आगे बढ़ेगा। इस मौके पर सीमा आंतिल, सविता सैनी, मीना, गीता, सुनीता, डौल्सी, मनीषा, बबीता, संतोष, संजीव गांधी, तनुज कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर, भाजपा एससी मोर्चा के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।  इस मौके पर अशोक करेवड़ी, अशोक राणा, जगदेव, रमन कुमार, रवि , सौरभ आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker