राष्ट्रीय

अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर निकाली तिरंगा यात्रा

– उत्तर रेलवे ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

नई दिल्ली, 14 अगस्त। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और पूर्व केंद्रीय डॉ हर्षवर्धन भी मौजूद थे।

देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर रेलवे ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ को मनाने के लिए उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर फोटोग्राफिक प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री दर्शाना विक्रम जरदोश, विदेश तथा संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद डा हर्षवर्धन, अध्यक्ष एवं सीईओ, रेलवे बोर्ड , वी. के. त्रिपाठी, स्वतंत्रता सेनानी तथा सदस्य आई.एन. ए., डाक्टर बी. एन. पांडे , उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, दिल्ली मंडल के म.रे.प्र. डिम्पी गर्ग, उत्तर रेलवे के पीएचओडी और दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया।

14 अगस्त 1947 को भारत के भू-भाग को भारत और पाकिस्तान नामक दो देशों में विभाजित किया गया था। जो कुछ भी हुआ वह बड़े पैमाने पर मानव प्रवास, मानव नरसंहार और अत्यधिक पीड़ा पहुंचाने वाली एक भयावह घटना थी। लाखों लोग अपनी जमीन, घर और कीमती सामान छोड़कर सीमा के इस ओर प्रवास कर गए। सांप्रदायिक और धार्मिक घृणा के कारण हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का नरसंहार किया गया। उत्तरी राज्य विशेष रूप से विभाजन से प्रभावित हुए। डकैती, लूटपाट और सामूहिक हत्याओं से जुड़ी सर्वाधिक घटनायें यहीं घटित हुईं। भयावह रूप से दुखद इस दिन को अब विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिवस को मनाने के लिए उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर फोटोग्राफिक प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। सभी पांच मंडलों द्वारा समस्त जिलों को कवर करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित की गईं। उत्तर रेलवे ने अंबाला मंडल में 16, लखनऊ मंडल में 12, मुरादाबाद मंडल में 4, दिल्ली मंडल में 20 और फिरोजपुर मंडल में 23 स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker