उत्तर प्रदेश
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना 13 से 16 अगस्त तक डेनमार्क की यात्रा पर
लखनऊ, 13 अगस्त। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना संसदीय संघ की उत्तर प्रदेश शाखा के प्रतिनिधिमंडल के रूप में 13 से 16 अगस्त तक डेनमार्क की यात्रा पर रहेंगे। संसदीय प्रतिनिधियों के साथ श्री महाना वहां की संसद और शहर के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भ्रमण करेंगे।
विधानसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना डेनमार्क के अलावा अन्य देशों में भी 17 से 21 तक संसदीय संघ की शाखा का अध्ययन-भ्रमण करेंगे। इसके बाद वह 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में 22 से 26 अगस्त तक कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।