एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन राई द्वारा गांव रसोई में किया गया वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम
कार्यक्रम में शिरकत करती हुईं ग्रामीण महिलाएं।
सोनीपत, 25 जून। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राई द्वारा गांव रसोई में वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि महिलाओं के जीवन समाज में बहुत ही संघर्षपूर्ण है। आज के समय हमारी महिलाएं व बेटियां अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ रही है और समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है। आज महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभा रही है। घर संभालने के साथ रोजगार भी करती है।
कार्यक्रम संयोजक शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन आ म्यूचुअल फंड आफ इण्डिया ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे अटल पेन्शन योजना, सुकन्या योजना एवं जन धन योजना के बारे में जानकारी दी और समझाया की कैसे इन योजनाओं के माध्यम से वे लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएँ लाभकारी सिद्ध हो रही है और समझाया कि हम सबको अपनी वित्तीय स्थिति एवं लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए। उन्होनें विभिन्न उदाहरणों के द्वारा महिलाओं को बचत और निवेश के बारे में समझाया और दोनों के बीच का अंतर भी बताया।