हर घर तिरंगा अभियान के तहत खरखौदा में निकाली जागरूकता रैली।
खरखौदा/सोमपाल सैनी
हर घर तिरंगा अभियान को उपमंडल में सफल बनाने के लिए बुधवार को एसडीएम शिखा ने शहर में एक जागरूकता रैली निकलवाई। इस दौरान खरखौदा शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में भाग लिया।
वही खरखौदा उपमंडल अधिकारी एसडीएम शिखा ने कन्या स्कूल के बाहर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। जिसके लिए क्षेत्र के अधिकारियों की भी बैठक ली गई है, जिसमें उन्हें अभियान को सफल बनाने के लिए कहा गया है। अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ अंजाम तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा किआजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त समारोह को लेकर शहर व गावों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर तिरंगा मुहैया करवाऐंगी। आज इसी कड़ी में शहर वासियों को जागरूक करने के लिए स्कूली विद्यार्थी रैली निकाल रहे हैं, ताकि सभी जागरूक होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
इस मौके पर एसडीएम खरखौदा शिखा के साथ साथ, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, कन्या स्कूल प्राचार्य नीलम रानी व ब्वायज स्कूल प्राचार्य नीलम दहिया व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।