हरियाणा

रांची, झारखंड में हुई डीएवी नेशनल 2022-23 स्पर्धा में गन्नौर डीएवी का रहा बेहतर प्रदर्शन

मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए स्कूल इन्चार्ज निर्मल अरोड़ा व शिक्षक।


गन्नौर। गढ़ी ­ां­ाारा रोड स्थित जयंती प्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने रांची, झारखंड में हुई डीएवी नेशनल 2022-23 स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर विभिन्न पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर छात्रों का स्कूल में सम्मान किया गया। स्कूल इंचार्ज निर्मल अरोड़ा ने स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल की इंचार्ज निर्मल अरोड़ा ने बताया कि डीएवी नेशनल स्पर्धा में स्कूल के छात्र रामप्रकाश, प्रिंस, अमन, अंशु, हिमांशु, मुकुल ने कबड्डी में कांस्य पदक, बॉक्सिंग में विशाल ने रजत पदक व जोनी ने कांस्य पदक, वुशू में प्रियांशु व लक्की ने रजत पदक, नितिन ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। इंचार्ज निर्मल ने छात्रों को संबोधित करते हए कहा कि खेलों से शरीर से स्वस्थ रहता है। इसलिए कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलो का महत्व है। जिस तरह शिक्षा के दम पर युवा नौकरी प्राप्त करते है। उसी तरह खेलो के दम पर खिलाड़ी नौकरी प्राप्त कर रहे है। स्कूल में खेलो को बढ़ावा देने के लिए कोच मेहनत कर रहे है। इसी का परिणाम है कि छात्रों ने इतने पदक जीते है।  इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker