राष्ट्रीय

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है भारत : तोमर

नई दिल्ली, 11 जून । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। तोमर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन कर उभरा है।

तोमर ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद से अभी तक का सबसे अधिक जीएसटी संग्रह हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में सर्वाधिक व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात हुआ है। वित्त वर्ष 2022 में 421 बिलियन डॉलर का सर्वाधिक व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात कर देश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

तोमर ने कहा देश में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया गया है। अभी तक 70 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। इनमें से 45 फीसदी स्टार्टअप में महिलाएं निदेशक हैं। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर 2.5 लाख करोड़ की खरीद हुई है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 22 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों को हस्तांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में 83 बिलियन डॉलर का अब तक का सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह हुआ है। वित्त वर्ष 2022 में ही 254 बिलियन डॉलर का अब तक का सबसे अधिक सेवा निर्यात हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker