हरियाणा

जैव विविधता मानव जीवन के अस्तितव का आधार -श्यो प्रसाद

आज गाँव भोवापुर में ब्लॉक राई में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, सोनीपत जिला  कोऑर्डिनटर, श्यो प्रसाद ने गाँव के लोगों को  जैव विविधता के बारे में बताया कि किस तरह से जैव विविधता का हमारे जीवन में कितना महत्व है और कैसे जैव विविधता को खतरा है और कैसे जैव विविधता को हम सुरक्षित रख सकते है | जैव विविधता ऐक्ट 2002 क्या है | एचएसबीबी का उद्देश्य जैव विविधता अधिनियम 2002 के उद्देश्य को प्राप्त करना जो इस प्रकार है

1) जैव विविधता का संरक्षण  2) जैव संसाधनों का सतत उपयोग

3) जैव आनुवांशिक संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले लाभों का उचित और न्यायसंगत बटवारा i

HSBB बोर्ड के मिशन राज्य की जैव विविधता के संरक्षण और इसके सतत उपयोग, जैव संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों के उचित व न्यायसंगत बंटवारे के लिए जैव विविधता अधिनियम 2002 और जैव विविधता नियम, 2004 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना व लोगों को बताया कि जैव विविधता क्या है, BMC क्यों बनाई गई, BMC कार्य क्या है |

  इस अवसर पर गांव के सरपंच श्रीमति पुष्पा देवी ने जिला सननयक को  गांव की समस्याओं से अवगत करवाया और और गांव के  लोक जैव विविधता रजिस्टर ( निर्माण  में अहम भूमिका निभाने की योजना बनाई और गांव की बीएमसी को जागरूक करने के लिए प्रयाशरत रहेंगे। और अंत में बीएमसी चेयरमैन रणबीर सिंह  ने जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के सराहनीये कार्यो की प्रसंशा की और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनटो का आभार जताया। इस मौके पर हेमचंद्, सुरेश, राजकुमार, नरेंदर,आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker