भाजपा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी
बगहा, 24जनवरी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 99 जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में जयंती समारोह ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन साहू के आवास पर मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ,बगहा विधायक राम सिंह रहें। कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।
इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि किसानों, गरीबों, दबे, कुचले लोगों की आवाज जननायक कर्पूरी ठाकुर रहें। अपने मुख्यमंत्री काल में किसानों के हितों का ख्याल रखते हुए गैर लाभकारी जमीन पर मालगुजारी माफ कर दिया वहीं बगहा विधायक सह जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में राजनीत को गरीबों को सेवा का माध्यम बनाया।मौके पर राज्यसभा सांसद एवं विधायक के द्वारा पिछड़े गरीब लोगों के बीच कंबल भी वितरण किया गया।