बिहार

गृहमंत्री के पूर्णिया आगमन पर भाजपा ने की समीक्षात्मक बैठक

सहरसा,20 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई।जिसमें पूर्णिया में आयोजित महारैली में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसकी तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक की गई। जिसमें पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी,पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, मधेपुरा जिला प्रभारी श्रवण चौधरी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो. गौतम कुमार मंचासीन थे।

बैठक का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने सभी को पाग चादर से सम्मानित किया।बैठक को संबोधित कर मुख्य वक्ता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार में बदले हुए परिवेश में भाजपा जदयू गठबंधन टूटने के बाद बिहार में भाजपा की यह पहली रैली होगी। मिथिला के सीमावर्ती क्षेत्र पुर्णिया में होगी जो बिहार भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रैली होगी।जिसमें जिले से 5 हजार की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पूर्व मंत्री डॉ रंजन ने कहा कि सहरसा विधानसभा से सभी बुथों से कार्यकर्ता जाएंगे। जिसकी तैयारी की जा रही है।23 सितंबर को प्रातः 6 बजे जिला भाजपा कार्यालय पटुआहा से रैली रवाना होगी। जिससे ससमय कार्यकर्ता 11 बजे तक रैली में पहुंच जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे जिले में रैली की तैयारी की जा रही है। सभी पंचायत से कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker