हरियाणा

भाजपा नेता शेखर यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर किया नमन

बहादुरगढ़। भाजपा नेता शेखर यादव के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय पर रविवार को प्रखर राष्ट्रवादी विचारक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। शेखर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें नमन भी किया। साथ में देश व पार्टी संगठन के लिए किए गए उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश भी डाला। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। इसमें स्वरोजगार को ध्यान रखते हुए लोकल फोर वोकल बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
    भाजपा नेता शेखर यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि वे एक राष्ट्रवादी नेता के तौर पर याद किए जाते हैं। वे हमेशा से ही गरीबों व वंचित लोगों के हकों के लिए आवाज उठाते रहे। वे समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सदा समर्पित भाव से कार्य करते रहे। शेखर यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीतिक चिंतक और राजनेता थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठनकर्र्ता भी रहे। वे हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक थे जिन्होंने भारतीय सनातन परम्परा को नवीनतम युग के अनुसार करने के लिए एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रकट की। अंत्योदय की भावना से काम करने वाले सजग राष्ट्र प्रहरी भी रहे। वे देश को आत्मनिर्भरत भारत बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्रों को ध्यान रखते हुए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास व अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के जिस रास्ते पर चलकर आज केन्द्र सरकार देश के हर वर्ग के सपने को साकार कर आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रही है और उसके प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ही हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है तो वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का ही उदाहरण है। उनके विचार लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। भाजपा नेता शेखर यादव के साथ जगदीश नम्बरदार, सुधांशु गोस्वामी, संजीव छिल्लर, वरुण गहलावत, सुरेश कुमार, रवि दूहन, दिनेश कुमार, सन्नी गंभीर, सतपाल मलिक, सुरेंद्र मलिक ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटी-कोटी नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker