उत्तर प्रदेश

सेवा पखवाड़ा मना रहे भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

बिजनौर,21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित आज नमामि गंगे एवं आदमपुर मंडल व बिजनौर नगर के द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन बिजनौर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन के चारों तरफ तथा गंगा बैराज घाट पर सफाई कार्य किया। इस अवसर पर जिले के जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि , धीर सिंह क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे पश्चिम क्षेत्र मेरठ, जिला उपाध्यक्ष पूनम गोयल , जिला मंत्री माया पाल , मंडल अध्यक्ष आदमपुर देवेंद्र मलिक, मंडल महामंत्री आदमपुर आशीष शर्मा व कुलदीप कुमार नगर मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता , नगर महामंत्री मानव सचदेवा , मनदीप चौधरी , मंडल उपाध्यक्ष आदमपुर सुभाष प्रधान मानदेवी शर्मा , नगर उपाध्यक्ष राजवीर , राधेश्याम ,महिला मोर्चा जिला मंत्री शारदा चौधरी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदमपुर कपिल चौधरी ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदमपुर सुधांशु काकरान , मंडल मंत्री आदमपुर नीरज बॉबी मधु भूषण , वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील राजपूत ,अवनीश निगम अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदमपुर सैयद विकार हैदर रिजवी, बिजनौर नगर कोषाध्यक्ष इंद्राज गौड़ समेत अनेक कार्यकर्ता गण पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker