राष्ट्रीय

 बिलावल भुट्टो का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते समय महाराष्ट्र में भाजपा सांसद झुलसे

मुंबई, 17 दिसंबर। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरोध में सूबे के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भुट्टो के प्रतीकात्मक पुतले और पाकिस्तान के ध्वज का दहन भी किया गया। भुट्टो का पुतला जलाते समय सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर का हाथ झुलस गया।

बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुणे, नांदेड़, नंदुरबार, नासिक, कोल्हापुर, सोलापुर, अमरावती में शनिवार को सुबह से विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। नांदेड़ जिले के वजीराबाद चौक में भाजपा की ओर से बिलावल भुट्टो का जोरदार विरोध करके उनका पुतला फूंका गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर के नेतृत्व में किया गया। भुट्टो का पुतला जलाते समय सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर का हाथ झुलस गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तत्काल प्रताप पाटिल चिखलकर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker