हरियाणा

भाजपा ने राजनीति में शुचिता, सुशासन एवं समानता के सिद्धांतों को स्थापित करने में निभाई बड़ी भूमिका

* भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव के सैक्टर-6 स्थित निवास पर मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस
* पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी की कार्यक्रम में शिरकत


सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़।

आगामी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद की भावी दावेदार व भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव के सैक्टर-6 स्थित निवास पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक के अलावा पार्टी से जुड़े अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक नरेश कौशिक व भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलित की।

इस मौके पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी पुरोधा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन भी किया। साथ ही पार्टी का ध्वज भी फहराया।
    भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर सैक्टर-6 में हुए कार्यक्रम में मुख्य तौर पर पहुंचे पूर्व विधायक नरेश कौशिक व अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम संयोजिका नेहा शेखर यादव ने स्वागत किया।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में नेहा शेखर यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप विकासात्मक दृष्टिïकोण लेकर आगे बढ़ रही है। अंत्योदय, एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद व मां भारती की सेवा को अपना ध्येस बनाकर चलने वाली भाजपा ने भारतीय राजनीति में शुचिता, सुशासन एवं समानता के सिद्धांतों को स्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास कायम करने के मूल मंत्र पर अग्रणी बनी हुई है। भाजपा ने देश को विकासात्मक बदलाव की ओर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बलबूते संगठित ढंग से पार्टी आगे बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें बिना किसी भेदभाव और परिवारवाद से दूर रहते हुए जनहित की सोच को सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि सभी के सहयोग से आज भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में देश में वर्चस्व कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश व हरियाणा प्रदेश में आमजन के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार आमजन की भलाई के लिए कार्य कर रही हैं। नेहा शेखर यादव ने कहा कि हरियाणा में भी भाजपा का जनाधार काफी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डïा और हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी जन-जन के बीच विशिष्ट पहचान कायम कर रही है। सरकार की नीतियों के प्रति आमजन को जागरूक करने का काम भाजपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता कर रहे हैं। वे लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में आमजन को अवगत करा रहे हैं। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। किसान, गरीब, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, आमजन समेत हर वर्ग के लोगों का पूरा ख्याल रखा जाता है।

पार्टी की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर पात्र लोगों को मिल रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता बल्कि संगठन को मजबूत आधार देने का काम पार्टी से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मिलकर कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रणबीर राठी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, दिनेश शेखावत, विनोद यादव, सज्जन यादव, नरेश भारद्वाज, सन्नी गंभीर, नरेश गौड, रमेश कुमार, निजाम खान, सतपाल मलिक, वरूण गहलावत समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker