हरियाणा

भाजपा युवा मोर्चा ने किया मोर्चा की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए। 

राई। हरियाणा युवा मोर्चा के प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अभिनव प्रकाश , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा से सह प्रभारी एडान सिंह भाटी , प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा का राई रैस्ट हाऊस में युवा मोर्चा ने स्वागत किया।  जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। योगेश जठेड़ी ने जिले में युवा मोर्चा द्वारा किये गए कामों का ब्यौरा दिया गया।

जिसमें मुख्य कार्य प्लाजमा डोनेशन जो कि लगभग 40 यूनिट रहा जिसकी वजह से लगभग 30 जिंदगियां बचाई गई। लगभग एक लाख मास्क वितरित किए गए। हजारों की संख्या में सैनिटाइजर वितरित किए गए। महामारी के दौरान हो रहे पलायन के दौरान राशन वितरित किया गया। सभी विधानसभाओं के गांव व शहरों में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए गए। हेल्प डेस्क लगाएं गए तथा मौजूद समय में चल रहे नवमतदाता जोड़ों अभियान का भी विस्तार से ब्यौरा दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी युवा मोर्चा की टीम ईमानदारी से कार्य करेगी।

इस अवसर पर जिला प्रमुख का दायित्व मुकेश को दिया गया। पूर्व में प्रमुख रहे अमन चौहान के अच्छे कामों को देखते हुए उनको प्रदेश प्रमुख नियुक्त कर दिया गया था। भगतसिंह मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा के रूप में नियुक्त जतिन कत्याल की गई जो पूर्व में मण्डल के महामंत्री भी रहे हैं। दोनों को प्रभारी, सहप्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप मोहाना, साहिल यादव, सुनील कौशिक, विनोद चौपड़ा, नितेश त्यागी, मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र मुदगिल गोहाना, जतिन शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker