राष्ट्रीय

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से सदमे में बॉलीवुड

मुंबई, 30 मई मशहूर पंजाबी लोकगायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से फिल्म जगत सदमे में हैं। किसी के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सिद्धू मूसेवाला अब नहीं रहे।

मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल दादलानी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- ‘मैं सिद्धू मूसेवाला को उनके संगीत के माध्यम से ही जानता था। उनके निधन की खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। भारत में बहुत कम प्रामाणिक आधुनिक कलाकार हैं। वह उस सूची में सबसे ऊपर थे। मैं निःशब्द हूं। वह एक लीजेंड हैं। उनकी आवाज, उनके साहस और उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। कितना दुखद दिन है!’

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा- ‘सतनाम श्री वाहेगुरु। बहुत ही चौंकाने और दुखी करने वाली खबर, एक महान कलाकार और एक अद्भुत इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दें।’

शहनाज गिल ने ट्वीट किया- ‘किसे दा जवान पुत्त जेकर एस दुनिया तो चला जावे तां उस तो वड्ढा दुख कोई होर नहीं हो सकदा (जिसका जवान बेटा इस दुनिया से चला जाए तो इससे बड़ा दुख और कोई नहीं हो सकता) वाहेगुरुजी मेहर करें।’ वाहे गुरु जी मेहर करें।’

अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘एक और माँ का बेटा चला गया!’

पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने लिखा – ‘ओह वाहेगुरु…दिल दहला देने वाली खबर…बट टैलेंट सी मुंडे च..मैं कदे मिलिया नई सी..पर ओदी मेहनत बोल दी सी, नो डाउट। पैरेंट्स लई बहोत हार्ड आ.. बाबा भाना मनन दा बल बख्शी परिवार नू, बहोत बुरा दिन आ संगीत उद्योग लई।’

अभिनेता अजय देवगन ने लिखा-”वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।’

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर साझा करते हुए लिखा – ‘दिल दा नी सी माड़ा…।

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया – ‘बहुत दुखद, शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। उनकी मां के बारे में सोच रही हूं। बच्चे को खोना इस दुनिया में सबसे बड़ा दुख है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker