हरियाणा

चिरायु योजना के तहत खण्ड स्तर पर लगाए जा रहे कैंप-डा. अनीता

सोनीपत
चिरायु योजना में तेजी लाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से रोडमैप तैयार किया है। सबसे पहले चिरायु योजना पर ध्यान दिया जाएगा। विभाग की तरफ से जिले में अलग-अलग स्थानों पर खंड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा।  विभाग की तरफ से जल्द से जल्द हर पात्र को चिरायु योजना के तहत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि सरकार की तरफ से आयुष्मान योजना का नाम चिरायु योजना कर दिया गया है। परिवार पहचान पत्र के तहत अब नए लोग इस योजना से जुड़ गए है। विभाग की तरफ से जिले में 2,33,203 लाख लोगों ने कार्ड बनवा लिए है। आशा वर्कर की डयूटी लगाई गई है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाए जा रहे है। चिरायु योजना को लेकर अनेक जगह निरीक्षण किया गया।
शहरी क्षेत्र  में पेंडिंग पात्र-
गोहाना      12066
सोनीपत     53133
खरखौदा    6214
गन्नौर        7602
ग्रामीण  क्षेत्र में पेंडिंग पात्र-
गोहाना        42624                                            
सोनीपत      29550
खरखौदा     26614
गन्नौर         35996
कथूरा        17288
जिले में इस योजना से जुड़े कुल सदस्य -4,40,493  
अब तक लोगो के बने कार्ड-2,33,203

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker