हरियाणा

यमुनानगर: प्लाईवुड फैक्ट्रियों के खिलाफ केस हुए दर्ज

–केंद्रीय कृषि मंत्रालय की टीम ने की थी छापेमारी

यमुनानगर, 21 मई । केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की जांच के लिए पहुंची टीम ने जिले की 6 प्लाईवुड इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को एक साथ छापेमारी की थी तथा प्लाईवुड इंडस्ट्रीज से 4 नमूने टेक्निकल ग्रेड यूरिया व 2 सैम्पल रैजीन के लेकर सैंटर फर्टिलाइजर लेबोरेट्री फरीदाबाद के अधिकारियों को सुपर्द किए।

उप कृषि निदेशक डॉक्टर जसविन्दर सिंह सैनी ने शनिवार को बताया कि कि जिला की ईएमएम डीईई इंडस्ट्रीज फर्कपुर जोडिय़ो यमुनानगर, बाला जी इंडस्ट्रीज फर्कपुर जोडिय़ा यमुनानगर, यूनाईटिड प्लाईवुड गांव साबापुर तहसील जगाधरी यमुनानगर के विरूद्ध निरीक्षण के दौरान सहयोग न करने व दस्तावेज प्रस्तुत न करने की वजह से एफआईआर दर्ज करवाई गई।

उन्होंने बताया कि ग्लोब पैनल इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यमुनानगर, नीलगिरी वुडक्राफ्ट फर्कपुर जोडिय़ो यमुनानगर, राधाकृष्ण प्लाईवुड इंडस्ट्रीज एंड बोर्ड इंडस्ट्रीज बाड़ीमाजरा यमुनानगर में रेड के दौरान स्टाक का प्रयोग व बिक्री को बंद करके संबंधित फैक्ट्री को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही पूरे भारत देश में कृषि योग्य यूरिया खाद के औद्योगिक उपयोग को रोकने की जांच के बारे में की गई।

उन्होंने बताया कि इस टीमो के साथ कृषि मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी, केन्द्रीय फर्टिलाईजर टेस्टिंग लेबोरेट्री फरीदाबाद के अधिकारी, हरियाणा के निदेशक फर्टिलाइजर हरविन्द्र सिंह तथा साथ में कृषि विभाग यमुनानगर के अधिकारी, इंस्पैक्टर व पुलिस टीम साथ रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker