राई। जननायक जनता पार्टी (जजपा) सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के 61वें जन्मोत्सव को जजपा की जिला इकाई ने समाज सेवा के रूप में मनाया। जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, राई हल्काध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, जजपा के पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल, जजपा नेता रामकिशन तुषीर आदि ने जरूरतमंद बेटियों को फल-मिठाइयां और किताब-कापियां बांटकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर उन्होंने गन्नौर में जजपा के सदस्यता अभियान का भी श्रीगणेश किया। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिवस जजपाइयों के लिए उत्सव से कम नहीं रहा। बाल ग्राम राई में रह रही बेटियों को फल-मिठाइयां वितरीत की। साथ में उन्होंने बेटियों को स्टेशनरी विशेष रूप से किताब-कापियों का वितरण भी किया। उन्होंने बेटियों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे हर सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे, ताकि बेटियों को जीवन में आगे बढनÞे में कोई परेशानी न हो। हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, रामकिशन तुषीर ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए जजपा संरक्षक डा. अजय चौटाला के जन्मदिवस से बेहतर कोई और दिवस नहीं हो सकता। निश्चित तौर पर अभियान को सफलता मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने हर चुनावी वायदे को पूरा कर रहे हैं। उनका लक्ष्य जनसेवा है जिसे वे पूर्ण ईमानदारी व समर्पण के साथ निभा रहे हैं। इस मौके पर जयभगवान आंतिल, राजपाल सेवली आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।