मध्य रेल ने धूम्रपान विरोधी अभियान चलाकर 751 यात्रियों पर कार्रवाई की
मुंबई
मध्य रेल ने एक व्यापक धूम्रपान-विरोधी सेफ्टी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 751 लोगों पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान मध्य रेल के मुंबई, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर मंडलों में शुरू किया गया है।
मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान में 24.2.2022 से 03.3.2022 की अवधि के दौरान, कुल 751 लोगों को आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा पकड़ा गया है और उनसे 1,40,900 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इसमें सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COPTA) – 2003 के तहत 655 मामलों में से 1,30,400 की जुर्माना राशि और भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 167 के तहत 96 मामलों में से 10,500 की जुर्माना राशि शामिल है।
मुंबई मंडल ने 313 मामलों से 61,600 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। इसके बाद भुसावल मंडल ने 194 मामलों से 35,300 रुपये, नागपुर मंडल ने 104 मामलों से 19,800 रुपये , पुणे मंडल ने 74 मामलों से 14,100 रुपये और सोलापुर मंडल में 66 मामलों से 10100 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। धूम्रपान विरोधी सेफ्टी अभियान के अंतर्गत मध्य रेल ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी यह व्यापक अभियान शुरू किया है। ट्रेनों और रेल परिसरों में धूम्रपान के दुष्प्रभावों और खतरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।