बिहार

 जिले के 40 गांवों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की हुई शुरुआत

अररिया,16 अक्टूबर

जागरण कल्याण भारती संस्था ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहयोग से अररिया के फारबिसगंज ,नरपतगंज ,कुसांकाटा ,रानीगंज अररिया आदि प्रखंड के 40 गांवों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये। बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता अभियान के इस दीप जलाओ कार्यक्रम में छह सौ लोगों ने भाग लिया।जिन्होंने बाल विवाह को खत्म करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर एसएसबी 56 वीं बटालियन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।मौके पर जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी ने लोगों को जागरूक कर बाल विवाह के प्रति उनकी सोच व व्यवहार में बदलाव लाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है। इसी के लिए उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान के तीन मुख्य लक्ष्य हैं। पहला कानून का सख्ती से पालन हो, यह सुनिश्चित करना। दूसरा, महिलाओं और बच्चों का सशक्तीकरण करना और 18 साल तक के सभी बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करना। जबकि तीसरा उन्हें यौन शोषण से बचाना है।’

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की साल 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 1.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों के बाल विवाह हुए हैं। जिसमें करीब 52 लाख नाबालिग लड़कियां थीं। इसकी तस्दीक नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के ताजा आंकड़े भी करते हैं। इनके अनुसार देश में 20 से 24 साल की उम्र की 23.3 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं, जिनका बाल विवाह किया गया है। इसमें 10 प्रतिशत की कमी लाना ही अभियान का उद्देश्य है। जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker