हरियाणा
जलमाना में बच्चों ने जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
जलमाना गांव में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चें व अध्यापक।
बापौली, 9 अगस्त: जलमाना गांव के राजकीय मिडल स्कूल में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली और घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा का संदेश दिया। मुख्याध्यापक जगदीश चंद्र ने कहा कि तिंरगा हमारें देश की शान है। और हमें गर्व है कि हम आजादी का 75 वां वर्ष मना रहे है। इस मौके पर मामन, जगबीर शर्मा, कपील,उपनेश, बबीता ममता आदि अनेक मौजूद थें।