हरियाणा

सोनीपत नगर निगम कार्यलय में सीएम फ्लाइंग व विजिलेंस की टीम ने रेड की

टीम को सफाई ठेके में धांधली व कार्यलय में अधिकारिओं के समय पर न आने की शिकायतें मिल रहीं थी।

हरियाणा में इन दिनों मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है. आज सोनीपत नगर निगम  में उस समय हड़कंप का माहौल देखने को मिला जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम विजिलेंस अधिकारियों के साथ नगर निगम का रिकॉर्ड खंगालने पहुंची।

 सीएम फ्लाइंग को लंबे समय से नगर निगम में अनियमितताओं  की शिकायतें मिल रही थीं।

कार्यलाय में अधिकारियों व कर्मचारियों के भी समय पर न पहुंचने की शिकायतें सीएम फ्लाइंग को मिली थी। जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई है। सोनीपत नगर निगम के साथ-साथ आज हरियाणा के कई नगर निगम में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीमें छापेमारी कर रही है। जिसके बाद नगर निकाय विभाग में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है।

सोनीपत के साथ-साथ करनाल, झज्जर, बहादुरगढ़ व पानीपत में भी सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की है। सफाई के ठेकों में मिल रही धांधली की शिकायतों पर विजिलेंस और सीएम की टीमें नगर निगम का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई पर जानकारी देते हुए डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि काफी लंबे समय से नगर निगम में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थी।

जिसके बाद आज सोनीपत, पानीपत, करनाल और बहादुरगढ़ में छापेमारी की जा रही है। कर्मचारी नगर निगम में समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके कारण कार्यलय में काम करवाने के लिये आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने बताया कि सफाई के ठेके में धांधली की भी शिकायतें टीम को मिली हैं। जिसका लेकर विभाग के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी मामले में सबूत मिलेंगे उनके आधार पर जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker