जींद: अपनी सुरक्षा में तैनात रहे इंस्पेक्टर की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम
जींद, 12 जून ।मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार को विजय नगर स्थित पुलिस निरीक्षक स्व. जयवीर सिंह के घर शोक प्रकट करने पंहुचे। 49 वर्षीय जयबीर सिंह का देहांत गत पांच जून को जुलाना के पास सड़क दुर्घटना में हो गया था। जयबीर सिंह मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में बतौर पुलिस निरीक्षक तैनात थे। वे अपने पीछे तीन लड़की आशा, नीशा व ईशा, एक पुत्र विवेक व धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम कुमारी तथा भरापुरा परिवार छोड़ गए।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्व. जयबीर के घर पंहुचने पर परिवार के सदस्यों से मिल कर ढांढस बंधाई। उन्होंने कहा कि जयबीर सिंह मिलनसार व बहादुर पुलिस अधिकारी थे। वे सदैव अपनी डयूटी के प्रति निष्ठावान रहते थे। मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा जयबीर सिंह को अपने चरणों में जगह दे तथा उनकी आत्मा को शांति दे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल भी जाना। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, नगराधीश अमित कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान राजूमोर, मुख्यमंत्री के हिसार मंडल के मीडिया कॉडिनेटर अशोक छाबड़ा, डा. राज सैनी, सुभाष शर्मा, राजन चिल्लाना, सुधीर गौत्तम के अलावा स्व. जयबीर के भाई राजेंद्र सिंह, राममेहर, रमेश व सगे संबंधियों तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।