मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के निदेशक कर्नल अशोक मोर बने शिक्षा जगत की पहली पसंद
— शिक्षा की दिशा में उठाए गए सफल प्रयासों से मिला देश में सबसे लोकप्रिय प्रधानाचार्य का खिताब
प्रधानाचार्य एवं निदेशक कर्नल अशोक मोर बेस्ट प्रिंसिपल्स के पुरुस्कार से सम्मानित होते हुए।
राई। भारत में शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए भारतीय शिक्षा और एडुटेक पुरस्कार समारोह में ब्रांड माननीयों द्वारा देश के शीर्ष 5 प्रधानाचार्यों को बेस्ट प्रिंसिपल्स के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय शिक्षा और एडुटेक द्वारा पुरे देश में सर्वे किया गया। जिसमे कुल 50 प्रिंसिपल्स को चिन्हित किया गया। बाद में वही संख्या दोबारा चिन्हित करके सिर्फ 20 प्रिंसिपल्स को चिन्हित किया गया। यही क्रम तीन फेस में दोहराया गया और फाइनल चिन्हित में सिर्फ पांच ही प्रिंसिपल्स को सम्मानित किया गया। पांच चिन्हित प्रिंसिपल्स में भी मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के प्रधानाचार्य कर्नल अशोक मोर पहले पायदान पर रहे। यूरी मेंबर्स में मिनिस्ट्री आॅफ कॉमर्स के डायरेक्टर, वाइस चांसलर, चेयरमैन आॅफ ए आई सी टी भी शामिल थे।