खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

बर्मिंघम, 7 अगस्त। आज से ठीक एक साल पहले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक मे भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। आज उसी इतिहास को दोहराते हुए भारतीय एथलीट अन्नू रानी ने देश के लिए एक और रिकॉर्ड बना दिया है।

रानी ने चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के भाला फेंक स्पर्धा में 60 मीटर की दूरी पर थ्रो कर ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है।

रानी ने अपने पहले प्रयास में 55.61 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। इसके बाद उनके अन्य दो थ्रो अयोग्य घोषित किए गए। इसके बाद उन्होंने 60 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ने 64 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के केल्सी-ली बार्बर ने 64.43 मीटर के अंतिम राउंड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन मैकेंज़ी लिटिल ने 64.27 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक पर कब्जा किया।

बता दें कि पिछले साल 7 अगस्त को टोक्यो में नीरज चोपड़ा ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था और रानी ने आज फिर से उस दिन की याद दिला दी है।

वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में रानी से पहले काशीनाथ नाइक और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीता था। नाइक ने 2010 के दिल्ली खेलों में पदक जीता था जबकि चोपड़ा ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker