उत्तर प्रदेश

 राजस्थान में बगावत के चलते टूटने के कगार पर कांग्रेस : अरूण सिंह

मीरजापुर, 02 अक्टूबर। राजस्थान में कांग्रेस में बगावत हुई है, इससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्तित्व पर प्रश्नचिंह लग गया है। राजस्थान में कांग्रेस टूटने के कगार पर है। गहलोत के मंत्री विधायक भी आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह से डिवाइडेड है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने रविवार को नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कही।

राष्ट्रीय महासचिव ने वासलीगंज स्थित खादी भंडार में खादी के वस्त्र खरीदा और लोगों को खादी के कपड़ों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंनें पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से दो अक्टूबर को राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का जनपद आगमन हुआ। उन्होंने गांधी की जयंती पर उनके विचार और आदर्शों पर चर्चा की। कहा कि स्वदेशी स्वावलम्बन और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker