हरियाणा

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता राजेश पहलवान पुरखासियां ने कुमारी शैलजा से की चर्चा

कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी शैलजा से यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता राजेश पहलवान चर्चा करते हुए।


गन्नौर। राजेश पहलवान पुरखासिया ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी शैलजा के साथ चर्चा हुई। राजेश पहलवान ने बताया कि 21 दिसम्बर को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। गन्नौर पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। राजेश पहलवान पुरखासियां ने बताया कि इस यात्रा को स्वागत के लिए पूरा प्रदेश अपनी तैयारी में लगा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी इसमें अपने पूरी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में 21 दिसम्बर को फिरोजपुर झिरका में प्रवेश करेगी गांव आकेड़ा में इसका ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को लाखुवास में ठहराव होगा उसके बाद जबकि सोहना में जनसभा होगी। 23 दिसंबर को फरीदाबाद में बड़खल चौक पर एक जनसभा की जाएगी उसके बाद वहीं पर विश्राम रहेगा। 24 दिसंबर को यह भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी।
राजेश पहलवान पुरखासिया ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी शैलजा के साथ हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने को लेकर मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में 21 दिसम्बर को प्रवेश पर शानदार स्वागत होगा। राजेश पहलवान ने बताया कि भारत के इतिहास में एक नई रचना हो रही है। लोकतंत्र अब करवट लेने लग रहा है। आजाद भारत में यह अपने आप में अनूठा और एकमात्र ऐसा नेता राहुल गांधी है जो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल पेश कर रहा है। अपने वतन की मिट्टी की खुशबू  के साथ राजनीति के धर्म को निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker